मुँहासे (पिंपल्स) चेहरे पर होना एके आम बात है जो किसी भी समय और किसी भी व्यक्ति के हो सकता है. ये तब होते हैं जब त्वचा के रोम छिद्र ( PORE )बंद हो जाते हैं जब तेल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं या आप को कोई चीज़ एलर्जी कर जाती है . मुँहासे किसी भी उम्र में हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर किशोरावस्था में होते हैं.

मुँहासे को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं:
नारियल तेल: नारियल तेल एक जाना माना तेल है जोकी कई चीजों में काम आता है, नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुँहासे (पिंपल्स) को दूर करने में मदद करते हैं. एक छोटी कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल ले कर अपने चेहरे पर आराम-आराम लगाएं. इसे 20-25 मिनट तक लगा रहने दें, फिर हल्का गरम यानी की गुनगुने पानी से धो लें.
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल में कई सारे अनेक प्रकार के गुण पाये जाते हैं, जिसमें से सूजन-रोधी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुँहासे को जल्दी दूर करने में मदद करते हैं. एक ताजा एलोवेरा पत्ती को काट लें और इसका जेल निकालें. एलोवेरा जेल तो अधिकतर सबके घर में होता है, इसे अपने मुँहासे पर लगाएं और इसे रात भर छोड़ दें. यदि आप इसे दिन में लगाते हैं तो 5-6 घंटे लगे रहने दें.
ग्रीन टी: ग्रीन टी तो सभी पीते होंगे, ग्रीन टी ( GREEN TEA ) में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मुँहासे को दूर करने में बहुत मदद करते हैं. आप एक कप ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें. थोड़ा सा कॉटन लेकर ग्रीन टी में डुबोएं और इसे अपने मुँहासे पर ठीक से लगाएं. इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें.
शहद: शहद तो आप सभी ने चखा होगा, शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी ( Anti-bacterial and anti-inflammatory ) गुण होते हैं जो मुँहासे को दूर करने में ज्यादा से ज्यादा मदद करते हैं. एक चम्मच शहद लें और इसे अपने मुँहासे पर आराम-आराम लगाएं. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें.
नींबू का रस: नींबू तो आप सभी के घर में होंगे, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड ( citric acid) होता है, जो मुँहासे को दूर करने में बहुत मदद करता है. एक छोटी कटोरी में नींबू के रस को लेना है फिर उसमें एक चम्मच पानी मिलाएं. इस मिश्रण को अपने मुँहासे पर लगाएं और इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें.
NOTE:-
मुँहासे को हटाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. अन्यथा आपको हानि भी हो सकती है. कुछ लोगों को इन से एलर्जी हो सकती है. अन्यथा अपने आस-पास के लोगों की भी सलाह लें.
मुँहासे को रोकने के लिए कुछ अन्य अच्छा उपाय हैं, नीचे दी हुई चीजों को ध्यान से पढ़े.
अपने चेहरे को दिन में दो से तीन बार धोएं: सुबह और रात में अपने चेहरे को हल्के (cleanser) से धोएं.
अपने चेहरे को ( exfoliate ) करें: 1 हफ्ते में एक या दो बार अपने चेहरे को सावधानी से एक्सफोलिएट करें. इससे चेहरे पर से जमा हुआ गंदगी और तेल साफ हो जाएगा और आपके पिंपल भी जलदी हटेंगे.
अपने चेहरे को साफ और सूखा रखें: अपने चेहरे को साफ और सूखा रखें दिन में दो से तीन बार धोएं. इससे रोम छिद्र बंद ( PORE ) नहीं होंगे.
ज्यादा तनाव न लें: तनाव मुँहासे को बढ़ा सकता है, चेहरे को और भी हनी दे सकता है. इसलिए, तनाव से दूर रहने की कोशिश करें. तनाव से दूर रहने का तरीका
पौष्टिक आहार खाएं: पौष्टिक आहार खाने से आपके चेहरे और आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, जिससे मुँहासे भी जल्दी हटेंगे.
( CONCLUSION )
मुँहासे एक आम तौर पर एक चोटो समास्या है, लेकिन इसे घरेलू उपायों से दूर रखा जा सकता है. यदि मुँहासे गंभीर हो जाते हैं, तो डॉक्टर और आसपास के लोगों से सलाह ले.
Post a Comment